दरभंगा, जुलाई 30 -- दरभंगा। लनामिवि के अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने कहा कि विवि क्षेत्रांतर्गत चारों जिलों के सभी अंगीभूत कॉलेजों में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी, हड़ताल जारी रहेगा। कहा कि आंदोलन को लेकर सभी कर्मचारी एकजुट हैं और आंदोलन को सफल बनाने के लिए संकल्पित हैं। सेमेस्टर पांच का परीक्षाफल किया गया जारीदरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षाफल गुरुवार को जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्...