लखनऊ, अप्रैल 7 -- राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों के खिलाफ चल रही जांच, विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच संबंधी सूचना को मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेजते हुए इसे कड़ाई से पालन करने को कहा है।प्रमुख सचिव की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि प्रदेश में मानव संपदा पोर्टल के सभी ऑफिस एडमिन आईडी अपने रिपोर्टिंग में कार्यरत सभी कार्मियों की जानकारी अपडेट करेंगे। विभागीय कार्रवाई से संबंधित स्थिति यूजर लॉगिन विंडो में अपडेट करेंगे। यह काम ऑफिस एडमिन लॉगिन से किया जाएगा। प्रदेश के सभी रिपोर्टिंग कार्यालयों के नोडल ऑफिस एडमिन आईडी के माध्यम से मानव संपदा पोर्टल में लॉगिन करेंगे और इसके बाद ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.