औरंगाबाद, मार्च 24 -- मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त सदर अस्पताल इन दिनों कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में आवश्यकता के मुकाबले मात्र 84 एएनएम और जीएनएम कार्यरत हैं, जबकि जरूरत करीब 250 कर्मियों की है। कर्मियों की संख्या एक तिहाई रहने के कारण भीड़ बढ़ने पर मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और कई बार लंबी कतारें लग जाती हैं। एएनएम मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य सुधार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी तथा ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करती हैं, जबकि जीएनएम अस्पताल से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां संभालती हैं। सदर अस्पताल प्रबंधक प्रफुलकांत निराला ने बताया कि प्रत्येक शिफ्ट में दवा वितरण काउंटर पर पांच कर्मी तैनात हैं, जबकि ब्लड बैंक में एक कर्मी कार्यरत है और तीन की आवश्यकता है। लैब में दो कर्मी ...