कर्मियों की करें प्रतिनियुक्ति : डीएम
दरभंगा, मई 25 -- लहेरियासराय। आगामी दो जून प्रथम मंगलवार को होने वाले सहयोग शिविर की सफलता के लिए सदर प्रखंड की शहबाजपुर और शीशो पश्चिम पंचायत का डीएम कौशल कुमार ने रविवार को औचक निरीक्षण किया एवं शिविर की सफलता के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर प्रारंभ होने से पहले आम जनों से शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त करने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड कर आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.