गोपालगंज, अप्रैल 1 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। कर्मियों की कमी से जिले में टीबी उन्मूलन अभियान प्रभावित हो रहा है। विजयीपुर और बरौली प्रखंड को छोड़ शेष 12 प्रखंडों में टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध है। सभी प्रखंडों में एक-एक सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर की तैनाती की गई थी, लेकिन विजयीपुर और बरौली में तैनात एसटीएस के सेवानिवृत्त हो जाने के कारण दोनों जगह यह पद फिलहाल खाली है। मॉडल सदर अस्पताल की स्थिति भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। यहां केवल एक डॉक्टर और एक सीनियर ट्रीटमेंट लैब टेक्नीशियन के भरोसे जांच कार्य चल रहा है, जबकि दो डॉक्टर और दो एसटीएल के पद रिक्त पड़े हैं। इससे मरीजों की जांच और इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। तकनीकी सुविधाओं की बात करें तो गोपालगंज और हथुआ में अत्याधुनिक सीबी-नेट मशीनें स्थापित की गई हैं, जबकि अन्य प्रखंडों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.