देवघर, मई 11 -- जिले का अंचल कार्यालय सारठ कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में अंचल कार्यालय में मात्र 2 कलर्क और दो राजस्व कर्मियों के भरोसे अंचल क्षेत्र के 27 पंचायतों के 390 गांव का कामकाज निर्भर है। बताते चलें कि बीते अप्रैल महीने में लेखापाल फिलिप चौड़े एवं अंचल निरीक्षक अक्षय सिन्हा सेवानिवृत्त हो गए। जिसके कारण कर्मियों की और कमी हो गई। पहले से कर्मियों की कमी से जूझ रहे अंचल में दो कर्मियों के सेवानिवृत्त हो जाने एवं उसके जगह दूसरे कर्मी की प्रतिनियुक्ति नहीं होने से कामकाज और अधिक प्रभावित हो रहा है।

कर्मियों की कमी के कारण समस्याएँ कर्मियों की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को जाति, आवासीय, आय, चरित्र, ईडब्ल्यूएस, पारिवारिक सूची, वंशावली व दाखिल /खारिज, राजस्व रसीद, आपदा समेत भूमि विवाद संबंधित कार्यों में काफी परेशानी...