गोपालगंज, मार्च 19 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल की पैथोलॉजी सेवा सीमित संसाधनों के बावजूद मरीजों को राहत देने का काम कर रही है। यहां रोजाना औसतन 200 मरीजों के करीब 1300 रक्त जांच किए जा रहे हैं। 24 घंटे संचालित इस लैब में फिलहाल 68 से 70 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल रही है। हालांकि, अस्पताल में पैथोलॉजी की जरूरत के हिसाब से संसाधन अब भी अपर्याप्त हैं। लैब इंचार्ज विजय कुमार गुप्ता के अनुसार प्रत्येक शिफ्ट में कम से कम चार लैब टेक्नीशियन और दो जीएनएम की आवश्यकता है। जबकि वर्तमान में कुल आठ लैब टेक्नीशियन और तीन जीएनएम ही उपलब्ध हैं। इसके बावजूद लैब में कार्यरत कर्मियों की मेहनत से कई जांच रिपोर्ट महज दो घंटे के भीतर मरीजों को उपलब्ध करा दी जाती है। जिससे मरीजों को समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.