कर्मियों की आंखों में मिर्च डाल नशा मुक्ति केंद्र से 8 युवक भागे, पकड़े गए
हल्द्वानी, जून 4 -- हल्द्वानी। काठगोदाम के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती आठ युवकों ने सोमवार देर शाम कर्मचारियों की आंखों में मिर्च झोंकी और फरार हो गए। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए कुछ ही घंटों में सभी को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र स्थित निजी नशा मुक्ति केंद्र में दस युवक भर्ती हैं। इन्हें यहां एक महीने से लेकर आठ महीने तक हो चुके हैं। सीओ अमित सैनी ने बताया कि सोमवार शाम स्टाफ के मुख्य लोग किसी बैठक में शामिल होने गए थे। तभी भर्ती युवकों ने भागने की योजना बनाई। केंद्र में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने के लिए युवकों ने उनकी आंखों में मिर्ची और नींबू का घोल बनाकर डाल दिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद केंद्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.