भागलपुर, सितम्बर 21 -- बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। भागलपुर में 6 बच्चे पानी में डूबकर मर गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। यह हादसा नारायणपुर दियारा में हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर नहाने गए थे। इसी दौरान सभी बच्चे पानी में डूब गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चे बैकुंठपुर दुधैला के रहने वाले थे। एक साथ छह बच्चों की मौत से यहां चीख-पुकार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि मरने वालों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल थीं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे सुल्तानगंज के विष्णु टोला (वार्ड 27) के रहने वाले थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट...