चंदौली, मार्च 3 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कर्माबांध गांव में स्थापित होलिका को बीते सोमवार की रात्रि में ही जला दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह मिलते ही बड़ी संख्या में गांववासी मौके पर पहुंच कर विरोध जताने लगे। सूचना पर नौगढ़ थाना पुलिस की टीम गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में गांव में पुनः विधि-विधान से दूसरी होलिका स्थापित कराई गई। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे गांव को बिना सूचना दिए बैगा ने कुछ लोगों के साथ भोर में ही होलिका दहन कर दिया। परंपरा के अनुसार निर्धारित मुहूर्त और सामूहिक सहभागिता के साथ होलिका दहन किया जाता है लेकिन इस बार नियमों की अनदेखी की गयी है। जिससे गांववासियों में नाराजगी है। पुलिस ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.