कर्मशाला सह प्रशिक्षण में किसानों को बताए गए खेती के गुर
सीवान, जून 20 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण में आए किसानों को खरीफ फसल के गुर बताए। कार्यक्रम में किसानों ने खेती में आने वाली समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। किसानों ने जंगली सूअर, नीलगाय तथा बंदर से फसल की हो रही क्षति को प्रमुखता से उठाया। इसपर अधिकारियों ने नीलगायों को मारने के लिए सरकार द्वारा शूटर की व्यवस्था करने तथा पंचायत और कृषि विभाग के द्वारा वाहन उन्हें मारने की बात कही। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने किसानों से बदलते मौसम में मौसम के अनुकूल खेती करने पर जोड़ दिया। यह भी पढ़ें- रासायनिक उर्वरकों का करें कम प्रयोग ,प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.