आरा, मार्च 6 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शाहाबाद बुद्धिजीवी मंच के संचालक सह प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रांची पहुंचे साहित्यकार डॉ राजेंद्र प्रसाद को रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो जंग बहादुर पाण्डेय सहित अन्य ने कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया। प्रो जेबी पाण्डेय और डॉ तारामणि पाण्डेय ने डॉ राजेंद्र प्रसाद और भूपेंद्र कुमार को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, सुंदर कांड की प्रति और कर्मवीर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस सम्मान से उनके शैक्षणिक क्षेत्र में और कुछ बेहतर करने का हौसला मिलेगा। इस सम्मान से शाहाबाद का मान-सम्मान बढ़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.