संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायन गुट ने सात सूत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ को ज्ञापन सौंपा। नाराज शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक व उत्तर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कर्मयोगी प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोक देना अन्यायपूर्ण है। आज ही वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कोषागार का घेराव करेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन जीपीएफ पत्रावली का तुरंत निस्तारण किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षक/कर्मचारियों की अब तक की गई कटौती एवं राज्यांश को मय ब्याज...