पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।केन्द्र सरकार की ओर से बनाए गए पोर्टल कर्मयोगी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेना होगा। खासकर पुलिस सेवा में सिपाही से लेकर डीजी रैंक तक के अधिकारी को इस पोर्टल से जुड़कर ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना होगा। इसके लिए वरीय पुलिस अधिकारियों ने पोर्टल पर लॉग इन करना शुरू कर दिया है। आईजी विवेकानंद ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्टिफिकेट नहीं लेने वाले सरकारी कर्मियों को भविष्य कुछ कठिनाईयों से गुजरना पड़ सकता है। गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से मिशन कर्मयोगी संचालित की गई है। इसके लिए एकीकृत सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण के तहत कर्मयोगी पोर्टल को डेवलप किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवकों को ऑन लाइन प्रशिक्षण देकर उनकी कार्य संस्कृति में गुणात्मक सुधार करना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.