पीलीभीत, अगस्त 22 -- पीलीभीत। पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। अब आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर कार्यक्षमता और कौशल को बेहतर बनने का पाठ पढ़ना होगा। सफाई कर्मियों को कम से कम एक कोर्स पूरा करना जरूरी किया गया है। कोर्स पूरा न करने वाले कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा। जिलेभर की 720 ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात है, जो गांव में रोजाना साफ-सफाई करने का काम करते हैं। मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा संचालित आईजीओटी (आईगॉट) कर्मयोगी पोर्टल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के बाद पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण लेना जरूरी किया गया है। विभाग की ओर से इन सभी सफाई कर्मियों को कर्मयोगी पोर्टल पर कम से कम एक कोर्स का पूरा प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग...