कर्मयोगी डाककर्मियों को पीएमजी ने किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सभी डाक कर्मियों की अनथक मेहनत से ही उत्तरी डाक परिमंडल नये बचत खाता खोलने में पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच पाया है। ये बातें मुजफ्फरपुर के पीएमजी पवन कुमार सिंह ने रविवार को प्रधान डाकघर में आयोजित वित्त वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक में कही। पीएमजी ने मौके पर बेहतर करनेवाले डाक कर्मियों को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया। इनमें डाक सेवा से जुड़े हर वर्ग के पांच पांच बेहतर करनेवाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।मौके पर प्रवर डाकपाल पीपी वर्मा, सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी दीपक साह, पश्चिमी नटवर लाल के अलावा डाक निरीक्षकों सरोज कुमार, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, प्रियदर्शनी सहित डाक अधीक्षक कार्यालय और पीएमजी कार्यालय सहित प्रधान डाकघर के कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- रघुनाथपुर उप डाकघर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.