कर्मभूमि एक्सप्रेस से 201 लीटर शराब बरामद
गाजीपुर, मई 18 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। आरपीएफ दिलदारनगर की ओर से चलाए गए "ऑपरेशन सतर्क" अभियान के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रविवार की रात उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित बाराकला हाल्ट स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 12546 डाउन साप्ताहिक कर्मभूमि एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद की। आरपीएफ दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि आरपीएफ को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा ब्लॉक सेक्शन में चेन पुलिंग कर ट्रेन को करिया हाल्ट पार करने के बाद शराब चढ़ाई गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान कुल 201.750 लीटर बीयर एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत Rs.70,410 बताई गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ आरपीएफ दिलदारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.