बक्सर, जनवरी 3 -- पेज-तीन के लिए चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित बनारपुर गांव के किनारे बहने वाली कर्मनाशा नदी में शनिवार की सुबह एक अधेड़ के डूबने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान बनारपुर गांव निवासी स्व. कंवल चौधरी के पुत्र चुन्नी लाल चौधरी (उम्र-55-60 वर्षीय अधेड़ ) के रूप में हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह के समय जब लोग नदी की तरफ गए। तब कुछ कपड़ा दिखाई दे रहा था। लेकिन, कुहासा होने के कारण स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा था। जब कुछ मौसम साफ हुआ। तब शव दिखाई। यह बात पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि इस बात की सूचना नहीं मिल पायी है कि चुन्नी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.