कर्मनाशा नदी किनारे मिला किशोर का शव
चंदौली, मई 18 -- चकिया (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर गांव के पास कर्मनाशा नदी किनारे सोमवार की एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिहार राज्य के कैमूर जनपद अंतर्गत चांद थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय रामप्रवेश मौर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। परिवार वालों के अनुसार रामप्रवेश को आखिरी बार मंगरौर स्थित हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.