अयोध्या, मई 8 -- पूरा बाजार,संवाददाता। ग्राम मडना में पंचायत भवन पर बूथ सत्यापन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बूथ की जिम्मेदारी कर्मठ इमानदार व प्रभावशाली व्यक्ति को सौंपी जाए। जिससे बूथ प्रभारी अपने व्यवहार एवं कृतित्व से लोगों को प्रभावित कर भाजपा के पक्ष में खड़ा कर सकें। लोगों को भरोसा दिलाएं कि भाजपा सरकार सदैव सभी लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को दें। जिससे हर व्यक्ति इसका लाभ ले सकें।अगर कोई विशेष परेशानी आती है तो विधायक को सीधे अवगत कराएं, जिससे समस्या का समाधान शीघ्र हो सके। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव ने ग...