वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नारियल बाजार के सर्राफ ने अपने कर्मचारी पर करीब 40 लाख का 250 ग्राम सोना चोरी करने, उसके परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। दशाश्वमेध पुलिस शिकायत दर्ज कर छानबीन में जुटी है। सर्राफ निशांत वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मकान में गहने बनाने का छोटा व्यवसाय करता है। उनके यहां 25 वर्ष से राजू राजपूत (पंजाबी) सोने की बाली बनाता था। एक वर्ष से अपने बेटे साहिल पंजाबी उर्फ रसप्रीत को भी काम पर रखवाया था। बीती 2 फरवरी को साहिल किसी काम के बहाने शाम 4 बजे निकला और फिर नहीं लौटा। उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। उसके पिता से पूछताछ पर पता चला कि वह सोना लेकर लापता है। पहले तो पिता उससे सोना दिलवाने की बात कहते रहे। बाद में चोरी से इनकार करने लगे। यही नहीं, सिगरा बुलाकर राजू, उसके भाई गुलशन एवं अन्य ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.