लखनऊ, मई 4 -- कर्मचारियों और शिक्षकों के संयुक्त संगठन संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (एस-4) कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर चेतावनी नोटिस देगी। नोटिस के मुताबिक 15 मई 2026 से प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आदोलन करेंगे। समिति के महासचिव आरके निगम ने बताया कि सरकार के सकारात्मक फैसले न होने की दशा में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए पांच मई को नोटिस दी जाएगी। जहां 15 मई से 30 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद एक जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक एस-4 के प्रांतीय पदाधिकारियों का जनपदों में भ्रमण कार्यक्रम के तहत जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर, 65 साल रिटायरमेंट उम्र, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ? नौ अगस्त 2026 दिन रविवार को प्रदेश के जनपद मुख्यालयों पर एक दिवस...