कर्मचारी हितों को लेकर गरजीं रेल यूनियनें
वाराणसी, सितम्बर 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वर्षों से लम्बित मांगों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर रेलकर्मी बुधवार को गरजे। डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन ने बरेका में विरोध प्रदर्शन किया, जबिक एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने लहरतारा स्थित मंडल कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उधर, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने युवा कर्मचारियों से संवाद करके उन्हें कर्मचारी हित में संघर्ष के लिए प्रेरित किया। डीएलडब्ल्यू रेल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष और संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में उत्पादकता आधारित बोनस की गणना के लिए छठे वेतन आयोग के न्यूनतम वेतन Rs.7,000 प्रतिमाह को आधार बनाया जा रहा है, जबकि वर्तमान वेतन व्यवस्था में सातवें वेतन आयोग के अनुसार न्यूनतम वेतन Rs.18,000 प्रतिमाह निर्धारित है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.