सहरसा, अप्रैल 21 -- सौरबाजार। बिहार अपरापंत्रित कर्मचारी महासंघ, सहरसा के 16वें एवं बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला सहरसा के 19वें जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को पहल तेज कर दी गई। इस क्रम में शरद कुमार एवं प्रभात कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...