देहरादून, फरवरी 7 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर चल रहे आंदोलन का द्वितीय चरण शनिवार से शुरू हो गया। द्वितीय चरण के अंतर्गत कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि परिषद की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सरकार को भेजा गया लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। कहा कि 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा के बाद एसीपी, गोल्डन कार्ड में सुधार, वाहन भत्ता, आठवें वेतन आयोग का गठन, निगम, निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.