कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन हुआ
झांसी, मई 10 -- झांसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के सभागार में हुआ। जनपद के कर्मचारियों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखलेशकुमार मिश्रा ने की। अधिवेशन में संगठन से मंडलीय अध्यक्ष ई आर सी पस्तोर मुख्य अतिथि व कृष्ण व्यास विशिष्ट अतिथि रहे। पदाधिकारियों ने सरकार से कहा कि राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। कर्मचारियों को करोना काल का रोके गए मंहगाई भत्ते का भुगतान किया जाय।उन्होंने अपने स्तर से कर्मचारियों को कोई कठिनाई नहीं आने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अखलेश मिश्रा अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष , अभिषेक नीखरा मंत्री सुमित नाहर निर्विरोध सम्प्रेक्षक चुने गये। यह भी पढ़ें- पेंशन पुनर्निर्धारण में देरी से आर्थिक तंगी करुणा शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.