मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधुबनी,एक संवाददाता। राम कृष्ण महाविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। संघ के अध्यक्ष मोo कमालुद्दीन एवं सचिव महेंद्र नाथ महान के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी सूचना में बताया गया है कि 6 अप्रैल को आयोजित कर्मचारी बैठक में 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। घोषणा के अनुसार आंदोलन की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 से होगी, जो 15 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस अवधि में सभी कर्मचारी काला पट्टी लगाकर अपने-अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे। साथ ही प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करेंगे।इसके अगले चरण में 17 अप्रैल को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तथा व...