औरंगाबाद, मार्च 22 -- गोह प्रखंड में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर एससी-एसटी कर्मचारी संघ की बैठक उपाध्यक्ष रवींद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि बाबा साहब भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक क्रांति के अग्रणी योद्धा भी थे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बैठक में बृजमोहन राम, डॉ. धीरेंद्र कुमार, शशि रंजन कुमार, राजाराम कुमार, अवधेश पासवान, उदय कुमार, दिनेश कुमार, विद्या राम, अखिलेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.