कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए नामांकन 18 मई से
प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा सोमवार को हो गई। इससे पहले नवंबर-दिसंबर 2023 में चुनाव हुए थे। सोमवार को शिक्षा निदेशालय में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव की अध्यक्षता में हुई आमसभा में 18 मई से नामांकन और तीन-चार जून को मतदान की सहमति बनी। सेवा लेखा अनुभाग के प्रशासनिक अधिकारी दीपक जायसवाल को चुनाव अधिकारी जबकि रवीन्द्र कुमार चंचल, विश्वदीपक द्विवेदी, शाहिद अख्तर जैदी और सुरेश पटेल को उपचुनाव अधिकारी बनाया गया है।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आठ मई की शाम छह बजे तक सदस्य शुल्क जमा होंगे और 11 मई को सदस्यों/मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 12 मई तक आपत्तियां लेंगे और निराकरण के बाद 13 मई को चार बजे अंतिम सूची प्रकाशित होगी। नामांकन 18 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.