दुमका, फरवरी 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर दुमका शाखा (भारतीय जीवन बीमा निगम) के सभी कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार की श्रम कानून एवं अन्य नीतियों के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल किया। इस हड़ताल के चलते दुमका शाखा कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहा। संघ के सचिव कुमार सुरेंद्र सौरभ ने कहा कि हड़ताल का उद्देश्य केन्द्र सरकार की श्रम कानून में बदलाव के विरोध में था, जिसमें काम के घंटे को 7 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने, संगवन बनाने की शक्ति को समाप्त करने, अधिकांश वेतनिक कर्मचारियों को मजदूर की श्रेणी से बाहर रखने, और स्थायी कर्मचारियों के स्थान पर संविदा कर्मियों को बहाल करने का विरोध किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.