औरंगाबाद, मई 11 -- प्रखंड मुख्यालय में एसी-एसटी कर्मचारी संघ की बैठक रवींद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत एससी-एसटी कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संघ के सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षिका बसंती देवी के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर बृजमोहन राम, रामविजय पासवान, डॉ. धीरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, उदय कुमार सहित संघ के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.