प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश निर्वाचन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव का व्हाट्सएप नंबर बुधवार को हैक हो गया। हैकर ने उनके मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर 40 हजार रुपये की मदद मांगी। अचानक राकेश कुमार के नंबर से मदद के लिए मैसेज पहुंचने पर उनके परिचितों को संदेह हुआ। कुछ करीबियों ने राकेश को फोन कर मैसेज के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्हें अपना व्हाट्सएप नंबर हैक होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल अपने संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर सचेत किया और बताया कि उनके नंबर से भेजे जा रहे किसी भी मदद संबंधी मैसेज पर भरोसा न करें। राकेश कुमार ने लोगों से अपील की कि उनके व्हाट्सएप नंबर से यदि किसी तरह की आर्थिक मदद या रुपये भेजने का अनुरोध किया जाए तो उस पर प्रतिक्रिया न दें और सी...