लखनऊ, मार्च 28 -- कर्मचारी संगठन सरकार की कर्मचारी विरोधी नितियों के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। इस संबंध में शनिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन लोनिवि में उप्र कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्षता में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक हुई। कहा गया कि नौ वर्षों से शासन द्वारा कर्मचारी संगठनों की घोर उपेक्षा की जा रही है और उनकी जायज मांगे जस की तस पड़ी हुई हैं। देर शाम तक चली बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर एक बैनर तले कर्मचारी समाज की मांगों और समस्याओं के निराकरण होने तक आंदोलन पर चर्चा की। कहा गया कि आठ अप्रैल पुनः बैठक करके आम सहमति बनाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राम राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.