रांची, मार्च 19 -- रांची। झारखंड सचिवालय नेपाल हाउस परिसर में शुक्रवार को झारखंड सचिवालय चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने शहीद भृगु पांडे का 18वां शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प एवं फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके कर्मचारियों के हित में किए गए त्याग को याद किया गया। उनकी मांगों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि हम सभी राज्य कर्मियों को अपने हक, अधिकार और मांग के लिए एकजुट होकर संघर्षरत होना होगा। इस मौके पर कई कर्मचारी नेता व सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...