कानपुर, दिसम्बर 15 -- सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन व शिक्षक समन्वय समिति ने केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन टर्म्स एंड रेफरेंस को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आठवें वेतन आयोग के लाभ दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी देने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 में विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाने और पेंशन पुनरीक्षण को शामिल करने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया, महामंत्री ओपी श्रीवास्तव, बीएन पाल, उमेश सिंह, रविंद्र कुमार मधुर, आरपी श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.