कर्मचारी व उसके साथी ने चुराई थी थार
कानपुर, मई 3 -- कल्याणपुर। पनकी मंदिर से छह दिन पहले चोरी थार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कारोबारी का कर्मचारी ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला है। कल्याणपुर में रहने वाले कारोबारी अरविंद कुमार परिवार के साथ बीते मंगलवार को पनकी मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर के गेट नंबर चार के बाहर खड़ी उनकी थार चोरी हो गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कारोबारी का कर्मचारी शिवम पाल और उसका साथी अमन वारदात को अंजाम देते हुए कैद थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थार बरामद कर ली है। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित गाड़ी को कटवाकर उसके पार्ट्स बेचने की तैयारी में थे। यह भी पढ़ें- स्टार्टर, सोलर प्लेट और 5 हजार रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, साथी भागा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.