मिर्जापुर, जुलाई 29 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में मंगलवार को नगर के फतहा स्थित प्रधान डाक घर के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि 18 अगस्त तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।इस दौरान आयोजित सभा में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विदेशी परामर्शदाता की सलाह पर अव्यहारिक एवं अनिवार्य लक्ष्य थोपा जा रहा है। दबाव के चलते कर्मचारियों को अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अपने वेतन से खाता खोलवाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर डाक कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी साथ ही ग्रामीण डाक सेवकों से पूरे दिन कार्य लिया जा रहा है। वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पारंपरिक रेल...