कर्मचारी महासम्मेलन में भाग लेने रेलकर्मी रवाना
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नरकटियागंज में मंगलवार को आयोजित ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन के रेल कर्मचारी महासम्मेलन सह मंडलीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष रेलकर्मी रवाना हुए। कर्मचारी जुलूस के रूप में दोपहर में मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। इसके बाद सभी मेमू ट्रेन से नरकटियागंज के लिए रवाना हुए।कार्यक्रम में मंडल स्तर के कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। एसोसिएशन की ओर से आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने, दो-नाइट रोस्टर लागू करने, एनपीएस व यूपीएस हटाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, मंडल कमीशन की अनुशंसाओं को लागू करने और कैडर रीस्ट्रक्चरिंग शीघ्र करने की मांगें प्रमुख हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.