मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल किया गया। अध्यक्ष गणपति झा एवं जिला मंत्री रमण प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सभी कॉन्ट्रैक्ट वाले एम्प्लाई को रेगुलर किया जाए। कॉन्ट्रैक्ट आउटसोर्स व डेली वेज वाली नौकरी बंद किया जाए। राज्य सरकार के डिपार्टमेन्ट और पीएसयू में सभी खाली पोस्ट रेगुलर बेसिस पर भरा जाए। पेंशन वैलिडेशन एक्ट 2025 को रद्द किया जाए । सभी चार लेबर कोड को रद्द किया जाए। मौके पर जिला मंत्री प्रदूमण झा, श्याम सुंदर पासवान, श्याम नारायण सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...