कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में विवाद
भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट जिला इकाई के 14वें जिला सम्मेलन का आयोजन रविवार को संयुक्त भवन परिसर में हुआ। मंच संचालन ब्रजराज चौधरी और जिला सचिव श्याम नंदन सिंह ने किया। प्रतिनिधि सत्र में जिला सचिव के रूप में श्याम नंदन सिंह एवं जिला अध्यक्ष के रूप में राकेश अम्बष्ट का नाम पारित हुआ। साथ ही अन्य पांच उपाध्यक्ष, पांच संयुक्त सचिव व एक कोषाध्यक्ष बनाए गए। लेकिन पैनल प्रस्तुत होने के बाद सचिव के रूप में श्याम नंदन सिंह को अध्यक्ष और राकेश अम्बष्ट को सचिव बनाने की मांग उठने लगी। वर्तमान जिला सचिव ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष की उम्मीदवारी स्वीकार नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.