उरई, अप्रैल 3 -- उरई। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का जिले में विस्तार शुरू हो गया है। इसको लेकर ग्राम महतवानी निवासी वैभव तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया तो वहीं संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे नवीन कुशवाहा पत्रकार को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।इससे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।समर्थकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। बताया जाता है कि वैभव लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं। विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते आए हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और कार्यशैली को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...