दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी एवं बृहद परिषद की बैठक 14 एवं 15 मार्च को पटना में होगी। संघ के लनामिवि प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि बैठक में पूरे राज्य के शिक्षकेतर कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर गहन विचार-विमर्श करते हुए आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। विगत छह महीनों से राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग एवं स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय मुख्यालयों में लगातार समाधान के लिए महासंघ प्रयासरत है, लेकिन समस्याएं जस की तस बरकरार है। विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि लगातार समस्याओं की अनदेखी से आक्रोशित शिक्षकेतर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य किए जाने की सारी जवाबदेही राज्य सरकार एवं विवि प्रशासन की होगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.