मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के भवन में एक विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता आनंद मोहन चौबे ने की। इसमें महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक-आर्थिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रमण प्रसाद सिंह ने महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनकी समान भागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया। महिला उपसमिति की संयोजिका मीरा कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों तथा कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं जिला मंत्री रेखा मिश्रा ने नारी शक्ति के महत्व पर बल देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.