कर्मचारी बढ़ाएं, बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारें: कैंट विधायक
मेरठ, मई 27 -- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता से मिलकर बिजली घरों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और बिजली आपूर्ति को सुधारने की बात कही। उन्होंने मेरठ में लगातार बिजली संकट पर एमडी से नाराजगी जताई। बैठक में विधायक अमित अग्रवाल ने आरडीएसएस के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बदले गए बिजली के तार या तो अधूरे हैं या फिर बार-बार फुंक रहे हैं। खुले एवं नंगे तारों को तुरंत कवर किया जाए ताकि कोई अनहोनी न हो। गर्मी को देखते हुए विधायक ने इसे 'आपातकालीन अवधि' करार दिया। मांग की कि इस दौरान अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाए ताकि खराबियों को त्वरित ठीक किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेरठ कैंट क्षेत्र में अनावश्यक बिजली कटौती बिलकुल न की जाए। बिजली की आंख-मिचौली से भीषण गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.