कानपुर, अप्रैल 15 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में एक टेनरी संचालक ने कर्मचारी पर दो करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। संचालक का आरोप है कि एकाउंट सेक्शन के एक कर्मचारी ने फर्जी बिल्टी और दस्तावेज तैयार कर कंपनी के खातों से दो करोड़ रुपये की रकम निकाल ली। इस रकम से उसने अपनी पत्नी के लिए आभूषण और प्लॉट भी खरीदे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित इनायत ओवरसीज फर्म के संचालक मोहम्मद शाहनवाज के अनुसार कैंट के खपरा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार पिछले पांच साल से उनकी फर्म में एकाउंटेंट थे। सुरेश ट्रांसपोर्ट संबंधित भुगतानों का काम देखता था। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारत ट्रांसपोर्ट, एसएएफ ट्रांसपोर्ट और एसएन ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से फर्जी बिल्टी तैयार कीं। इन बिल्टियों के आधार पर खातो...