कर्मचारी ने कंपनी के अधिकारी को कार से उतारकर पीटा
नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-136 में कर्मचारी और उसके साथियों ने कंपनी के उपाध्यक्ष के साथ मारपीट की। पीड़ित को कार से उतारकर घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दिल्ली के सौरभ विहार निवासी राजेश कुमार झा ने थाने में शिकायत दी कि वह सेक्टर-136 स्थित कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह 18 मार्च को रात करीब आठ बजे दफ्तर से घर जाने के लिए कार से निकले थे। कंपनी के पास पार्किंग एरिया में उनकी मुलाकात कर्मचारी चंद्रमोहन सारस्वत से हुई। उसके साथ तीन अज्ञात लोग थे। आरोप है कि चारों ने अचानक राजेश कुमार झा को उनकी कार से बाहर निकाल लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा और गालियां दीं। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने कहा कि अगर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.