कर्मचारी नेता विद्याशंकर को दी गई भावभीनी विदाई
प्रयागराज, जुलाई 1 -- बाघला नहर प्रखंड से सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता विद्याशंकर बाजपेयी को विदाई दी गई। बाघला नहर प्रखंड के कार्यालय में बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में जिले के सभी 16 खंडों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। समारोह में सभी वक्ताओं ने मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय उपाध्यक्ष (प्रथम) रहे विद्याशंकर बाजपेयी को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित बताया। कर्मचारी हितों, पदोन्नति, वरिष्ठता, वेतन विसंगतियों एवं सेवा संबंधी मामलों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्याशंकर ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया और संगठन की एकता बनाए रखने का संदेश दिया। विद्याशंकर को अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से पुष्पगुच्छ, शॉल, स्मृति चिह्न, अभिनंदन पत्र, कलाई घड़ी, ट्रॉली बैग, पौधा एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.