आरा, दिसम्बर 2 -- आरा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट और ट्रेड यूनियन की ओर से बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन के दौरान चार कर्मियों के खिलाफ दायर फर्जी मुकदमे के विरोध में केस की प्रतियां मंगलवार को जलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व उमेश कुमार सुमन ने किया। इस दौरान दिलराज प्रीतम, बाल मुकुंद, रामानन्द, अवधेश पासवान, धर्म कुमार, बलिराम दामोदर, सुरेश रणवीर, विनोद राम अवधेश, अंसारी, मिथिलेश, गोपाल, रामेश्वर सिंह, सरवन कुमार समेत कई मौजूद थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.