लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण से स्वास्थ्य भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ. पवन को नई जिम्मेदारी के लिए पदाधिकारियों ने बधाई दी तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा और प्रवक्ता सुनील कुमार ने डीजी से कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन ने महासंघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं को शासन और मुख्यालय स्तर से हल कराया जाएगा। इस दौरान महामंत्री कमल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सर्वेश पाटिल, श्रवण सचान व सत्य प्रकाश, निदेशालय मिनिस्ट्रियल एसो. के महामंत्री ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष लोकेश यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.