संभल, सितम्बर 19 -- युग निर्माण विद्यापीठ विद्यालय में कर्म योगी के तहत शुक्रवार को बाल गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्वामी कृष्णानंद झा ने विद्यार्थी एवं शिक्षकों को बताया कि कर्मचारी को कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बनने से देश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि कार्य को ईश्वर द्वारा प्रदत्त कार्य समझकर पूर्ण मनोयोग के साथ ईमानदारी से पूर्ण करना चाहिए। तभी राष्ट्र एवं समाज का विकास हो सकता है। यही हमारी सच्ची भक्ति पूजा एवं धर्म है। विद्यालय के प्रचार्या डा. राजाराम सिंह यादव ने छात्र छात्राओं को बताया समाज एवं राष्ट्र का विकास शिक्षा के द्वारा ही संभव है। जबकि भारत देश दुनिया का युवा राष्ट्र है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा जनसंख्या युवाओं की है। युवा की दिशा अगर सही मार्ग पर कर दी गई तो युवा ही राष्ट्र की दिशा एवं देश बदल सकते हैं। इस ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.